national-research-canter-on-camel

अधिदेश

  • ऊँटों में सुधार एवं विकास हेतु आधारभूत व प्रायोगिक अनुसंधान करना।
  • ऊँट अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग व नेतृत्व प्रदान करना एवं राष्ट्रीय सूचना-संग्रहक के रूप में कार्य करना।
  • उष्ट्र अनुसंधान एवं विकास हेतु राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग करना।

उद्देश्‍य

  • भिन्न-भिन्न कृषि पद्धतियों से प्रभावित होते हुए उष्ट्र उत्पादन एवं स्वास्थ्य हेतु आधारभूत तथा प्रायोगिक अनुसंधान करना
  • भारत में उष्ट्र आनुवंशिक संसाधनों का आधार-रेखीय सर्वेक्षण करना
  • भारवाहकता पर अनुसंधान करना
  • उष्ट्र- दुग्ध उत्पादन क्षमता पर अनुसंधान करना
  • जनन क्षमता सुधार हेतु अनुसंधान करना
  • सजगता, निगरानी एवं नियत्रंण उपायों द्वारा उष्ट्र रोगों का प्रबंधन
  • उपयुक्त पोषण द्वारा उत्पादकता बढ़ाने हेतु अनुसंधान करना
  • ऊँटों के प्रतिरक्षा तन्त्र पर अनुसंधान करना तथा इसकी मानव रोगों के निदान एवं उपचार हेतु उपयोगिता का पता लगाना
  • प्रौद्योगिकी वैधता और ऊँट पालकों के समाजार्थिक स्तर पर इसके प्रभावों का अध्ययन करना
  • ऊँट अनुसंधान और विकास हेतु सूचना संग्रहक के रूप में कार्य करना
  • राष्ट्रीय और अन्‍तर्राष्ट्रीय संसाधनों के साथ सहयोग करना
  • उष्ट्र पालन एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में मानव संसाधनों का विकास करना